फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for defrauding a commission agent by creating a Facebook page and luring him with a fake offer to sell watermelons.

Faridabad News: फेसबुक पेज बनाकर तरबूज बेचने का झांसा देकर आढ़ती से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for defrauding a commission agent by creating a Facebook page and luring him with a fake offer to sell watermelons.
डबुआ मंडी के कारोबारी को वीडियो भेजकर कराया भरोसा
विज्ञापन

साइबर थाना एनआईटी की टीम ने जयपुर से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ मंडी के एक आढ़ती से तरबूज की सप्लाई दिलाने के नाम पर 2.30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने जयपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फेसबुक पर फलों की थोक बिक्री का पेज बनाकर कारोबारी को अपने जाल में फंसाया था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी शुभम (27) और सुभाष (38) के रूप में हुई है। दोनों को 21 जून को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच में सामने आया कि सुभाष पहले जयपुर की एक मंडी में आढ़ती का काम करता था। आरोप है कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर फेसबुक पर थोक फल बिक्री का पेज बनाया और उस पर आकर्षक रीलें व संपर्क नंबर डालकर ग्राहकों को लुभाना शुरू किया। शिकायतकर्ता ने इसी पेज पर संपर्क कर तरबूज खरीदने की बातचीत की थी। आरोप है कि ठगों ने व्हाट्सएप पर तरबूज की वीडियो भेजकर भरोसा दिलाया और अलग-अलग बहानों से 2.30 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। रकम मिलने के बाद न तो तरबूज की डिलीवरी दी गई और न ही पैसे लौटाए गए। पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed