{"_id":"685d93395691af6719064cdd","slug":"two-arrested-for-assaulting-assistant-commandant-and-his-friend-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46007-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: असिस्टेंट कमांडेंट और दोस्त से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: असिस्टेंट कमांडेंट और दोस्त से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भूपानी थाना एरिया में शराब के ठेके के बाहर असम राइफल में असिस्टेंट कमांडेंट व उनके दोस्त से मारपीट के मामले में दो आरोपियों को भूपानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी के अयोध्या निवासी शुभम और मध्यप्रदेश के सतना निवासी मोहित के तौर पर हुई। दोनों को गांव किडावली के पास से गिरफ्तार किया गया है। मोहित निजी कंपनी में नौकरी करता है व शुभम बेरोजगार है।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इनके साथी गौरव का बेटा हुआ था। 23 जून की रात को आरोपी दोस्त मिलकर गांव किडावली के पास स्थित ठेके पर पार्टी कर रहे थे। तभी कार में कुछ लोग आए और उन्होंने उनको इशारा कर नेपाली कहा। इस पर कहासुनी हो गई। इन्होंने युवकों की कार पर वहां पड़ी टाइल फेंककर मारी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में भूपानी थाना पुलिस को शिकायत यूपी के गौतमबुद्धनगर के बिसरख गांव निवासी रोहित कुमार ने दी थी। वह असम राइफल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात है।