फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two and a half year old child playing outside the house died after falling into the drain

Faridabad News: घर के बाहर खेल रही ढाई वर्षीय मासूम की नाली में गिरने से मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two and a half year old child playing outside the house died after falling into the drain
-नाली के पानी का स्तर कम होने पर बच्ची के गिरने का चला पता, घर में छाया मातम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव हीरापुर में घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची की नली में गिरने से मौत हो गई। परिजन ने अपने स्तर पर बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन जब नाली का पानी का स्तर कम हुआ, तब उन्हें बच्ची नाली में पड़ी हुई मिली। परिजन ने देखा तो उसकी सांस नहीं चल रही थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव हीरापुर निवासी मनोज कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार को वह अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। दोपहर के समय उसकी पत्नी बच्चों को लेने स्कूल चली गई। इस दौरान उनकी ढाई साल की छोटी बच्ची को घर पर मां के पास के पास छोड़ दिया। बच्ची खेलते हुए घर से बाहर आ गई और घर के सामने से बह रही नाली में गिर पड़ी। जब बच्ची काफी देर तक परिजन को दिखाई नहीं दी। परिजन ने आस-पास बच्ची की तलाश की। बच्ची के खोने पर परिजन उसे बदहवास होकर ढूंढने लगे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद नाली में पानी का स्तर कम होने पर परिजन को बच्ची के पैर नजर आए। बच्ची नाली में औंधे मुंह पड़ी थी। अंदेशा है कि मुंह के बल गिरने से बच्ची नाली से निकल नहीं पाई। परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद मां और पिता दोनों बेसुध हो गए हैं। वहीं अन्य परिजन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्ची का शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डेढ़ फुट गहरी है नालीमौके पर पहुंची छायंसा पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया कि घर के सामने बनी पंचायती नाली करीब डेढ़ फुट गहरी है। बच्ची की लंबाई भी लगभग ढाई फुट की थी। बच्ची मुंह के बल गिरी तो पानी के बहाव में वह संभल नहीं पाई। नाली से निकल न पाने के कारण बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed