फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two and a half year old child dies due to lack of treatment

Faridabad News: इलाज न मिलने के कारण ढाई साल के बच्चे की मौत

Fri, 23 Aug 2024 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two and a half year old child dies due to lack of treatment
फरीदाबाद। बारिश के मौसम में लोगों में बीमारियां काफी बढ़ गई हैं। लोग बीमारी से बचने के लिए अस्पतालों में जाते हैं लेकिन कई अस्पतालों में बेड खाली न होने के कारण मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। ऐसा ही मामला बीके अस्पताल में आया है। जहां शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के लिए आए ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को उल्टी दस्त की बीमारी थी। बच्चे मोनू के पिता विक्रम ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ तावडू में रहते हैं। पिछले दो दिनों से मोनू की तबीयत खराब थी। उसे तावडू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद उसे नल्हड़ अस्पताल के लिए रेफर किया गया। नल्हड़ अस्पताल में बेड खाली न होने के कारण उसे धौज स्थित अल्फला अस्पताल में भेज दिया गया। वहां भी बच्चे का इलाज नहीं किया गया। इस दौरान बच्चे की हालत काफी गंभीर हो गई थी। इसके बाद उसे बीके अस्पताल लेकर आए। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed