{"_id":"646e4362de56afe11406cf66","slug":"two-accused-of-stealing-tower-battery-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5222-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टावर की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टावर की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने टावर की बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल और निजाम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि आरोपी विशाल पल्ला के अजय नगर और निजाम मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को सेक्टर-29 नया पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंडियन ऑयल के पास जियो टावर से बैटरी चोरी की थी और उसे बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी विशाल से 4300 और निजाम से 4800 रुपये नगद बरामद किए हैं। निजाम चोरी के मामले में और विशाल दिल्ली में अवैध हथियार के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।