फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused of providing bank accounts to cyber thugs arrested from Rajasthan

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two accused of providing bank accounts to cyber thugs arrested from Rajasthan
आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन

टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के तहत हुई 2.55 लाख रुपये की ठगी में की गई कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते देने के मामले में दो आरोपियों को राजस्थान के हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने ये कार्रवाई की है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि हरप्रीत (32) ने अपना खाता राजेंद्र (33) को दिया था और उसने आगे ठगों को बेच दिया। हरप्रीत पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता है जबकि राजेंद्र बेरोजगार है। इस खाते में ठगी के 80 हजार रुपये आए थे।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क पर मुनाफे का झांसा देकर 2.55 लाख रुपये की ठगी की ये वारदात ओल्ड फरीदाबाद निवासी महिला से हुई थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। महिला ने हामी भरी तो उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। महिला को कई टास्क दिए गए। जिसके बाद उन्हें प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराने लगे। आरोपियों ने 2.55 लाख रुपये निवेश कराने के बाद रिफंड नहीं दिया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने जांच करते हुए अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed