{"_id":"669e90f10206efe9fc04c476","slug":"two-accused-of-drug-smuggling-arrested-from-bareilly-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-27883-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नशा तस्करी के दो आरोपी बरेली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नशा तस्करी के दो आरोपी बरेली से गिरफ्तार
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम तीन आरोपियों को पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नशा तस्करी के आरोप में क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने दो आरोपियों को बरेली से गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस दोनों को जल्द अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
मूलरूप से यूपी के बरेली निवासी नसीम उर्फ वसीम और रिजवान नशा तस्करी का रैकेट चलाते हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने 10 जुलाई को सराय क्षेत्र से 22 ग्राम स्मैक के साथ बरेली निवासी साहिल को काबू किया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वसीम से यह नशा खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें पता चला कि यह नशा वह कमल हसन से लाया था। वसीम की सूचना के आधार पर आरोपी कमल हसन को बरेली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। उसने आरोपी रिजवान और नसीम के बारे में बताया। पुलिस इस मामले में अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी।