फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested in the case of rape and death of a girl

Faridabad News: दुष्कर्म व युवती की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in the case of rape and death of a girl
गर्भपात के दौरान हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। युवती के साथ दुष्कर्म करने व गर्भपात के दौरान युवती की मौत के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी संजय कालोनी की टीम ने अनिल (27) निवासी पर्वतीय काॅलोनी व दीपक (36) निवासी नंगला एन्क्लेव को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गौंछी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बड़ी बेटी के साथ अनिल नाम के लड़के ने शादी का वादा देकर दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। जिसके बाद उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई व इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनिल की करीब दो महीने पहले पीड़िता से मुलाकात हुई थी। जिसमें पीड़िता से शादी का वादा करके दुष्कर्म किया तथा जब वह गर्भवती हो गई तो वह पीड़िता को एक मेडिकल स्टोर संचालक दीपक के पास ले गया।
विज्ञापन


दीपक ने 35 हजार रुपये लेकर 27 सितंबर को निदान अस्पताल में पीड़िता का गर्भपात करवा दिया। जांच में पाया गया कि गर्भपात के बाद पीड़िता की तबीयत खराब हो गई और 28 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कर दिया गया। जिसकी 10 अक्तूबर को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आरोपी अनिल व दीपक को जेल भेजा गया है। वहीं महिला डॉक्टर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed