फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested in shopkeeper's murder case

Faridabad News: दुकानदार की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2024 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in shopkeeper's murder case
-तेज आवाज में गाना बजाने व शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर कालोनी 60 फीट रोड पर शुक्रवार रात कार में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए झगडे के दौरान हुई दुकानदार की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गौरव और कृष्ण उर्फ कालू के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 30 से 32 साल है और दोनों सारन के रहने वाले हैं। आरोपियों ने किराना की दुकान चलाने वाले दुकानदार की पीट पीटकर हत्या कर दी थी।

मृतक सत्यप्रकाश (32) जवाहर कॉलोनी 60 फुट रोड पर बेकरी और किराने की दुकान चलाता था। सारन थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह सत्यप्रकाश अपने भाई और एक दोस्त के साथ दुकान पर बैठा था। सभी आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान गांव सारन निवासी गौरव अपने दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर उनकी दुकान के सामने आ गया। तीनों शराब के नशे में धुत्त थे। आरोप है गौरव ने दुकान के सामने कार खडी कर तेज आवाज में गाना बजाना शुरू कर दिया। सत्यप्रकाश व उसके भाई ने गौरव से गाने की आवाज धीमी करने को कहा। इस पर आरोपियों ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया और सत्यप्रकाश व उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान सत्यप्रकाश के सिर पर बेस बॉल का बल्ला व लोहे के सरिये से हुए हमले में उसकी मौत हो गई। थाना सारन प्रभारी संग्राम दहिया ने बताया गौरव व उसके साथी कृष्ण को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जाएगें और उनके साथियों के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed