फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested in Rs 1.38 crore cyber fraud case

Faridabad News: 1.38 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Rs 1.38 crore cyber fraud case
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया गया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। साइबर ठगों द्वारा शेयर बाजार में निवेश के नाम पर की जा रही ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति से करीब 1.38 करोड़ की धोखाधड़ी की थी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-21सी निवासी पीड़ित ने शिकायत दी थी कि उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जो शेयर बाजार में निवेश और प्रशिक्षण के नाम पर बनाया गया था। बाद में उसे एक लिंक से एप डाउनलोड करने और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों के जरिए पंजीकरण करने के लिए कहा गया। इसके बाद आरोपी ने 50 हजार रुपये टॉप-अप करवाए और धीरे-धीरे अधिक निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि ठगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर उसे लगातार निवेश के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उसने 16 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1.38 करोड़ रुपये ठगों के बताए खातों में भेज दिए। बाद में ठगों ने टैक्स के नाम पर अतिरिक्त रुपये भी ऐंठ लिए। जब शिकायतकर्ता ने अपना निवेश वापस मांगना चाहा तो एप पर पेमेंट इन प्रोग्रेस दिखता रहा, लेकिन पैसा वापस नहीं मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरिफ रहिम (20) और फरहाद (20) निवासी रामनगर, राजकोट (गुजरात) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस जांच में सामने आया कि आरिफ के खाते में ठगी की रकम में से 6,50,000 रुपये आए थे। आरिफ ने अपना बैंक खाता फरहाद को दिया था और फरहाद ने यह खाता आगे ठगों को उपलब्ध कराया था। आरिफ एक लाइटर बनाने की फैक्ट्री में काम करता है जबकि फरहाद मजदूरी करता है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed