{"_id":"6a0dea1ea4ee57977e0a6a0d","slug":"two-accused-arrested-in-cyber-fraud-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70433-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल का भय दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में खाताधारक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवीन व अंकित सैनी, दोनों निवासी जिला जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में सुमन विहार, हीरापुरा गिरधारी पूरा, जयपुर में रह रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आपस में दोस्त हैं। नवीन खाताधारक है, जबकि अंकित ने ठगों को बैंक खाता उपलब्ध करवाया था। खाते में इस मामले से जुड़े 59 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-86 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 23 फरवरी को उसके पास एक युवती की कॉल आई। कॉल करने वाली ने कहा कि शिकायतकर्ता के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर किसी ने बैंक खाता खुलवाया है और उस खाते का प्रयोग अवैध गतिविधियों में किया गया है। इसके बाद ठगों ने कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर शिकायतकर्ता को बातों में उलझाया और मामले से बचाने के नाम पर अलग-अलग माध्यमों से 2.59 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 18 मई को दोनों आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।