{"_id":"68b9e0783ab1f45b9701c884","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-fraud-in-the-name-of-car-rental-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50603-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार किराये पर देने के नाम पर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार किराये पर देने के नाम पर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कार किराये पर देने के नाम पर 1.30 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी यश सलुजा और छिंदवाड़ा निवासी मयंक ठाकुर शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ठगी के खाते में जो सिम प्रयोग हुई थी, वो यश सलूजा की है। मयंक ठगी के रुपयों को एटीएम से निकालकर यश को देता था। ठगी के लिए एप यश सलूजा ने बनाई थी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि यश 12वीं और मयंक 11वीं पास है। दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-78 निवासी व्यक्ति ने दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि कार किराये पर देने वाली कंपनी की एप के जरिये एमजी हेक्टर कार बुक की थी। बाद में एप कंपनी की ओर से उन्हें कॉल आई। बातचीत के बाद शिकायतकर्ता ने एक महीने के लिए 1.20 लाख रुपये में फॉर्च्यूनर कार बुक की। इसके लिए 10 हजार रुपये सिक्योरिटी के तौर पर भी मांगे गए। शिकायतकर्ता ने कुल 1.30 लाख रुपये एडवांस में ही दे दिए। बाद में उन्हें न तो कार किराये पर मिली और न ही रुपये वापस दिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।