{"_id":"62852ea2e866704ff72aeb69","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-reiki-tax-faridabad-news-noi6493425128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेकी कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेकी कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने रेकी कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों के पास से 10 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।
क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी आकाश उर्फ पोते बल्लभगढ़ के गांव मुजेड़ी और सलीम उर्फ चमरू सेक्टर-3 का रहने वाला है। आकाश उर्फ पोते को चावला कॉलोनी रोड से नाका लगाकर पकड़ा गया है। आरोपी पुलिस को देख कर भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा कर थाना सिटी बल्लभगढ़ में हुई चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सेक्टर-3 में रहने वाले फौजी के मकान की रेकी कर अप्रैल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने सेक्टर-58 में मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी से मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
15 हजार रुपये में बेच दिया सामान
क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी नेे थाना छांयसा क्षेत्र में इनवर्टर, बैटरी और गैस सिलिंडर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने चोरी के सामान को गाड़ी में लेकर जाते हुए एक अनजान व्यक्ति को 15 हजार रुपये में बेच दिया। इनमें से पांच हजार रुपये अपने खर्च में उड़ा दिए। 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं आरोपी सलीम उर्फ चमरू को तिगांव पुल से थाना सिटी बल्लभगढ़ में चोरी की वारदात के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदि हैं। आरोपी सलीम उर्फ चमरू दो दिन पहले चोरी और अवैध हथियार के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था।