{"_id":"69162e241a32fd869501d64c","slug":"two-accused-arrested-for-killing-a-peacock-and-taking-it-away-near-mata-sati-temple-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55713-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: माता सती मंदिर के पास मोर को मारकर ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: माता सती मंदिर के पास मोर को मारकर ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में आने वाली अरावली की पहाड़ियों में मोर को मारकर ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार माता सती मंदिर के पास काफी मात्रा में मोर रहते हैं । यहां पर एक तालाब भी बना हुआ है। मंदिर में आने वाले लोग मोरों को दाना व अन्य खाद्य सामग्री डाल देते हैं। इस कारण से वहां पर मोरों की संख्या काफी है। इसी का फायदा उठाते हुए राजभान व भारत ने एक मोर को पत्थर से मार दिया। मोर को मारने के बाद दोनों उसको लेकर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी जयकरण ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।