फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for holding someone hostage on suspicion of pistol theft.

Faridabad News: पिस्तौल चोरी के शक में बंधक बनाने में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for holding someone hostage on suspicion of pistol theft.
गुप्तांग में पेट्रोल डालने-पिलाने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना पल्ला क्षेत्र में पिस्तौल चोरी के शक में एक युवक को बंधक बनाने, गुप्तांग में पेट्रोल डालने-पिलाने, मारपीट करने और परिजनों से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के सरिता विहार आली गांव निवासी दीपक उर्फ काले और लक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने दीपक को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है, जबकि मामले के मुख्य आरोपी लक्की को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, दिल्ली निवासी पीड़ित युवक ने शिकायत में बताया कि सात सितंबर को उसके परिचित विक्की ने जरूरी काम और जन्मदिन पार्टी का हवाला देकर उसे धीरज नगर फरीदाबाद बुलाया था। वहां पहुंचने पर विक्की, उसका भाई लक्की और 3-4 अन्य युवक मौजूद थे। अगले दिन सुबह विक्की ने पीड़ित की कनपटी पर पिस्टल तान दी और जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और अज्ञात स्थान पर ले जाकर जमकर मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित के गुप्तांग में पेट्रोल डालने और पिलाने जैसी अमानवीय हरकत भी की थी। इसके बाद पीड़ित के परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित और आरोपी आपस में दोस्त हैं। रात दोनों ने साथ में पार्टी की थी और धीरज नगर स्थित लक्की के घर ठहरे थे। अगली सुबह उठने पर लक्की की अंगूठी और पिस्टल गायब मिली। घर में केवल पीड़ित मौजूद था, जिससे लक्की को उस पर चोरी का संदेह हुआ। इनकार करने पर लक्की ने उसे कार में बैठाकर दिल्ली ले जाकर पीटा, फिर वापस धीरज नगर लाकर बंधक बना लिया। थाना पल्ला पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी लक्की से गायब पिस्टल, गाड़ी और अन्य आराेपियों साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed