{"_id":"68b88c4111bfe7c2d801c117","slug":"two-accused-arrested-for-fraud-in-the-name-of-credit-card-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50545-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़े आरोपी
तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड के नाम पर 29934 रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अनीस व रुहान अंसारी शामिल हैं। दोनों यूपी भदौही के रहने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अनीस ने अपना बैंक खाता रुहान अंसारी को दिया था। रुहान ने ये खाता आगे ठगों को दिया था। अनीस के खाते में ठगी के 29934 रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी 12वीं पास हैं। अनीस कालीन बनाने का काम करता है और रुहान दिल्ली में कैब चलाता है। आरोपी अनीस को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं रुहान को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
मामले में पुलिस को शिकायत फतेहपुर बिल्लौच गांव के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि उनके पास एक नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने नया क्रेडिट कार्ड बनाने को लेकर बात की। फिर शिकायतकर्ता के पास आरोपी ने लिंक भेजा और उसके बैंक खाते व मौजूदा क्रेडिट कार्ड की डिटेल डालने को कहा। आरोप है कि डिटेल डालते ही शिकायतकर्ता के खाते से 29934 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।