{"_id":"695d60e4a8ab178cbe044caf","slug":"two-accused-arrested-for-duping-rs-763-lakh-on-the-pretext-of-telegram-task-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59703-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 7.63 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 7.63 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-दिल्ली के उत्तम नगर से काबू किए गए दोनों आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 7.63 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास कुमार (24) व करन दीक्षित (22) दिल्ली के उत्तम नगर निवासी हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और करन दीक्षित ने अपना बैंक खाता आरोपी विकास कुमार को दिया था। इस खाते को विकास ने ठगों को उपलब्ध करवाया था। इसमें ठगी के 2.15 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकायत सेक्टर-87 निवासी महिला ने दी थी। आरोप लगाया गया कि 25 अक्तूबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम से संबंधित एक मैसेज आया, जिसमें एक लिंक दिया हुआ था। लिंक पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गई, जहां उनको यू-ट्यूब पर मूवी की रेटिंग का काम दिया गया। इसके लिए एक लिंक के माध्यम से उनसे एप डाउनलोड करवा कर खाता खुलवाया गया। वहां महिला को टास्क के लिए पेमेंट करने के लिए कहा गया। प्रीपेड टास्क के तहत महिला ने 7.63 लाख रुपये निवेश कर दिए लेकिन रिफंड नहीं मिला। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।