{"_id":"693b151b9c9133416404269a","slug":"two-accused-arrested-for-duping-a-woman-of-rs-126-lakh-in-the-name-of-solving-her-domestic-problems-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57663-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घरेलू समस्या के समाधान के नाम पर महिला से 1.26 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घरेलू समस्या के समाधान के नाम पर महिला से 1.26 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर रील देखकर महिला ने किया था संपर्क
पकड़े गए आरोपी करन व अभिषेक राजस्थान हनुमानगढ़ के रहने वाले
आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। घरेलू समस्या के समाधान के नाम पर महिला से 1.26 लाख रुपये ठगी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी करन व अभिषेक राजस्थान हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उस पर विज्ञापन डाल दिया था। जब शिकायतकर्ता ने इनसे संपर्क किया तो बातों में उलझाकर, समस्या के समाधान के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 126571 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत डबुआ कॉलोनी की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने घरेलू समस्याओं के समाधान से संबंधित इंस्टाग्राम पर रील देखी और संपर्क कर बातचीत शुरू की। दिए गए नंबर पर एक व्यक्ति से बात हुई और उसने समाधान करने के नाम पर 126571 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।