{"_id":"69e3d49e05aa2e8fbe0076a6","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-rs-31-lakh-in-the-name-of-providing-jobs-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67883-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुख्य आरोपी आकाश पहले ही जा चुका है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने 17 अप्रैल को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवेश निवासी प्रताप नगर, दिल्ली और सन्नी निवासी हिसार, हाल दिल्ली के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता संजीत कुमार निवासी ददसिया ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात आकाश नामक व्यक्ति से हुई थी। आकाश ने खुद को सरकारी नौकरी लगवाने वाला एजेंट बताकर संजीत का विश्वास जीता। संजीत ने सबसे पहले अपने साले की नौकरी के लिए 3.14 लाख रुपये आकाश के खाते में डाले। इसके बाद उसने अन्य परिचितों को भी आकाश से मिलवाया। आरोपियों ने मिलकर कुल 31,74,000 रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, इस गिरोह के मुख्य आरोपी आकाश को 14 अप्रैल को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा जा चुका है। प्रवेश और सन्नी को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ठगी गई राशि की बरामदगी और इस नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी। इस मामला थाना एसजीएम नगर में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।