फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for cheating of Rs 14.73 lakh by generating e-SIM

Faridabad News: ई-सिम जनरेट कर 14.73 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating of Rs 14.73 lakh by generating e-SIM
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ई-सिम जनरेट कर 14.73 लाख रुपये की साइबर ठगी में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दिल्ली के पहाड़गंज के रहने वाले साहिल अख्तर (32) व वसीम अख्तर (31) शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल बैंक खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता आगे वसीम को दिया था। खाते में ठगी के 2.26 लाख रुपये आये थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साहिल 12वीं व वसीम 9वीं पास है। दोनों आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-89 की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनको ठगों द्वारा झांसे में लेकर उनकी कॉल फारवर्ड करवा ली गई। इससे मोबाइल पर आने वाले ओटीपी का एक्सेस ठगों के पास चला गया। इसके बाद शिकायतकर्ता के बैंक खाते से कुल 1473337 रुपये कट गये। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed