फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for breaking the glass of a car and stealing

Faridabad News: गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for breaking the glass of a car and stealing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने शहर में गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी की वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान दीपक निवासी आगरा, हाल फरीदाबाद और रोहित निवासी भूपानी के रूप में हुई है। एफआईआर के अनुसार पीड़ित पीयूष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उन्होंने अपनी गाड़ी सेक्टर-81 स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट के पास खड़ी की थी। इस दौरान चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप चोरी कर लिया। इस शिकायत पर थाना बीपीटीपी में मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा को सौंपी गई थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने फरीदाबाद में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी किए गए लैपटॉप और अन्य सामान की बरामदगी के साथ-साथ उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed