फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two 11th class students found hanging from a tree in Aravali

फरीदाबाद: अरावली में पेड़ पर फंदे से लटके मिले 11वीं के दो छात्र, घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे दोनों

Tue, 26 Sep 2023 04:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Sep 2023 04:25 AM IST
सार

दोनों दोस्त रविवार दोपहर घर से घूमने के लिए निकले थे। किसी के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूरजकुंड थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Two 11th class students found hanging from a tree in Aravali
यश गौतम और युवराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरावली के जंगल में रविवार देर रात 11वीं के छात्रों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान सेक्टर-84 निवासी यश गौतम (16) और सेक्टर-31 निवासी युवराज (16) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त रविवार दोपहर घर से घूमने के लिए निकले थे। किसी के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूरजकुंड थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मृतकों के परिजनों ने बताया कि सातवीं से 10वीं तक दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की थी। कई साल से दोनों का परिवार सेक्टर-31 स्थित स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में रहता था। करीब आठ महीने पहले यश के पिता ने सेक्टर-84 स्थित ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी एलिट प्रीमियम सोसाइटी में फ्लैट ले लिया और परिवार के साथ वहां रहने चले गए। युवराज परिवार के साथ सेक्टर-31 में ही रह रहा था। इसके बाद दोनों का 11वीं में अलग-अलग स्कूलों में दाखिला करा दिया गया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब तीन बजे यश स्कूटी लेकर सेक्टर-31 में युवराज से मिलने गया और दोनों घूमने की बात कहकर चले गए। रात करीब नौ बजे तक जब दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। दोनों के परिजनों ने एक दूसरे से संपर्क किया और बच्चों के गुम होने की सूचना पुलिस को दी।पुलिस को दोनों के मोबाइल की लोकेशन सिद्धदाता आश्रम के आसपास की मिली। छानबीन के दौरान सड़क से करीब दो सौ मीटर अंदर जंगल में दोनों के शव एक पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले
पुलिस के मुताबिक दोनों छात्रों के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। दोनों लड़कों के परिवारों ने किसी पर हत्या का संदेह नहीं जताया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed