{"_id":"6a0cb1a6719b9cd358072384","slug":"tumor-removed-through-high-risk-surgery-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70362-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाई रिस्क सर्जरी से ट्यूमर हो हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाई रिस्क सर्जरी से ट्यूमर हो हटाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-20 स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने हाई-रिस्क सर्जरी कर लेफ्ट पैरोटिड ग्लैंड में वार्थिन ट्यूमर से पीड़ित 54 वर्षीय मरीज को नया जीवन दिया। मरीज बाएं पैरोटिड क्षेत्र में सूजन की शिकायत लेकर पहुंचे थे। जांच में ट्यूमर की पुष्टि हुई। मरीज पहले से हृदय और फेफड़ों से संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे थे, जिससे सर्जरी चुनौतीपूर्ण हो गई थी।
अस्पताल के सर्जिकल डिसिप्लिन्स विभाग के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. बालकिशन गुप्ता ने बताया कि ट्यूमर फेशियल नर्व और आसपास की ब्लड वेसल्स के बेहद करीब था। टीम ने सावधानीपूर्वक सर्जरी कर ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाया और चेहरे की महत्वपूर्ण नसों को सुरक्षित रखा। सर्जरी के बाद मरीज को आईसीयू में निगरानी में रखा गया। हालत स्थिर होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।