फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tuition teachers nephew misdeed teenager makes videos and photos viral threatens to kill her

धमकी देकर लक्की ले गया होटल: चाची के घर ट्यूशन पढ़ने आने वाली छात्रा से दुष्कर्म, टीचर ने भी दिया भतीजे का साथ

Sun, 02 Nov 2025 06:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 06:16 PM IST
सार

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी लक्की 19 अक्तूबर को किशोरी को सेक्टर-62 के ओयो होटल ले गया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। वहां पर आरोपी ने किशोरी की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी ने ये फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। 

विज्ञापन
Tuition teachers nephew misdeed teenager makes videos and photos viral threatens to kill her
होटल में छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : Freepik

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित आदर्श नगर थाना इलाके में 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने किशोरी के फोटो व वीडियो वायरल कर दिए और जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म का आरोप किशोरी की ट्यूशन टीचर के भतीजे लक्की पर लगा है। किशोरी के भाई की शिकायत पर आदर्श नगर थाना में पोक्सो व आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

ट्यूशन टीचर का भतीजा है लक्की
पुलिस को दी शिकायत में 17 साल की किशोरी के भाई ने बताया कि बीते एक साल से उसकी बहन एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है। आरोप है कि वहां पर ट्यूशन टीचर के भतीजे लक्की ने कई बार किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और उसे परेशान किया। इसे लेकर किशोरी ने ट्यूशन टीचर महिला को शिकायत भी की लेकिन उसने अपने भतीजे को कुछ नहीं कहा और बात अनसुनी कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओयो होटल ले जाकर किया दुष्कर्म
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी लक्की 19 अक्तूबर को किशोरी को सेक्टर-62 के ओयो होटल ले गया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। वहां पर आरोपी ने किशोरी की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी ने ये फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। 

विज्ञापन

धमकी देकर कई बार ले गया होटल
आरोप है कि लक्की ने कई बार किशोरी को ब्लैकमेल किया और 25 अक्तूबर तक उसे मारने की धमकी देकर कई बार होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। फोटो वायरल होने पर छात्रा ने इस बारे में अपनी मां को बताया। तब मामला पुलिस तक पहुंचा। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

इंस्टाग्राम पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल की
एक अन्य मामले में इंस्टाग्राम पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती ने अपने परिचित डबुआ कॉलोनी निवासी रित्विक पर ये आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसने परिचित को ये फोटो हटाने को कहा तो आरोपी ने मारने की धमकी दी। महिला थाना एनआईटी पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed