{"_id":"654d1b45e1320f6bf007a066","slug":"tubewell-operators-of-24-villages-have-not-received-salaries-for-three-years-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16640-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन वर्षों से नहीं मिला 24 गांवों के ट्यूबवेल ऑपरेटरों को वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन वर्षों से नहीं मिला 24 गांवों के ट्यूबवेल ऑपरेटरों को वेतन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम अपनी उदासीन कार्यशैली को लेकर आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। इसी कड़ी में नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 24 गांवों के ट्यूबवैल ऑपरेटरों को पिछले तीन वर्षों से वेतन नहीं मिला हैं। इसके चलते ट्यूबवैल कर्मचारियों में प्रशासनिक अधिकारियों में रोष बना हुआ है। बृहस्पतिवार को 24 गांवों के ट्यूबवैल कर्मचारी अपनी वेतन संबंधित मांग को लेकर नगर निगम अधिकारियों से मिले।
वेतन संबंधित मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय में गांव मच्छगर पहुंचे ट्यूबवेल कर्मचारी रामप्रकाश ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 24 गांवों में आज भी 72 कर्मचारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन वर्षों से इन्हें वेतन नहीं मिला है। जिसका मुख्य कारण ट्यूबवेल के कार्य को ठेकेदारों के हाथों में सौंपा जाना है। उनके हक का वेतन ठेकेदारों द्वारा रखे गए अन्य कर्मचारियों को दिया जाना दिखाया जा रहा है। रामप्रकाश ने बताया कि पहले वह पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में थे। जिन्हें बाद में ग्राम पंचायतों के तहत कर दिया गया था, लेकिन नगर निगम के अंतर्गत आते ही उन्हें नगर निगम की ओर से वेतन दिए जाने की बात कही गई थी। बाद में ट्यूबवैल ऑपरेटिंग का काम ठेकेदारी पर दिखाया गया। जिसके कारण उन्हें पिछले तीन सालों से वेतन नहीं मिला है। इस संबंध में वह कई बार जिला उपायुक्त कार्यालय में भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं है। कर्मचारियों की इस समस्या पर आश्वासन देते हुए अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल ने कहा कि वह जल्द ही अपने स्तर पर इस मामले की जांच करेंगे। इस मौके पर विभिन्न गांवों के ट्यूबवैल कर्मचारियों में राजकुमार, राजेश बदनसिंह, सतीश यादव, कर्मवीर हरिचंद के अलावा भी कई कर्मचारी मौजूद थे।