फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trying to change the picture from selfie point

Faridabad News: सेल्फी प्वाइंट से तस्वीर बदलने का प्रयास

Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Trying to change the picture from selfie point
फरीदाबाद में स्वच्छता में सुधार के लिए किए जा रहे है कई काम
विज्ञापन


मोहित शुक्ला

फरीदाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण में आगे बढ़ने के लिए फरीदाबाद नगर निगम ने कई रणनीतियां लागू की हैं। अब जुर्माना, जनभागीदारी, सेल्फी प्वाइंट और तकनीक के मेल से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास हो रहा है।



जानकारी के अनुसार बीते दो महीनों में शहर में 2 हजार से ज्यादा चालान काटे गए हैं। खुले में कूड़ा फेंकने, पॉलीथिन के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों से कई लाख का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन



नालों में गंदा पानी डालने पर भी होगी सख्ती
नगर निगम ने निजी टैंकर चालकों को चेतावनी दी है कि अगर वे नालों में गंदा पानी डालते पाए गए तो 5 हजार तक का चालान होगा, साथ ही निगम की टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं ताकि ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनता को जोड़ने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए
नगर निगम ने स्वच्छता जागरूकता के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं। इन स्थानों पर लोग स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अपनी तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इससे साफ-सफाई को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है।


क्यूआर कोड से मिल रहा फीडबैक
शहर में अब सफाई को लेकर जनता की राय जानने के लिए क्यूआर कोड सिस्टम भी शुरू किया गया है। निगम की ओर से बताया गया कि अब तक सैकड़ों सुझाव मिले हैं। लोग सीधे अपने मोबाइल से स्कैन कर सफाई व्यवस्था पर अंक भी दे रहे हैं। इससे न सिर्फ नागरिकों की भागीदारी बढ़ी है, बल्कि शहर की रैंकिंग सुधारने में भी मदद मिल रही है।

सिर्फ सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं
नगर निगम के वरिष्ठ निरीक्षक बिशन तेवतिया ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ निगम या सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हम चाहते हैं कि फरीदाबाद के लोग खुद अपने शहर को साफ-सुथरा रखने में आगे आएं। जुर्माने के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।



खुद मौके पर पहुंचे हैं आयुक्त
नगर निगम के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आने के बाद जमीनी स्तर पर तस्वीर बदलना शुरू हो गई है। पिछले दिनों हुई बारिश में भी आयुक्त ने खुद जलभराव वाले स्थानों का दौरा किया। आयुक्त के निरीक्षण के बाद जिम्मेदार अधिकारी गंभीर हो गए हैं। वहीं सफाई व अन्य कार्य करने वाली एजेंसी के कार्य का निरीक्षण भी कई बार आयुक्त खुद करते हैं। लोगों का कहना है कि अगर अधिकारी इस तरह जमीनी स्तर पर उतरकर काम करेंगे तो आने वाले समय में स्वच्छता रैंकिंग में काफी सुधार होगा।

वर्जन
निगम की तरफ से अभी 6 सेल्फी पाइंट चल रहे हैं। इसके साथ ही 2 नए सेल्फी पाइंट लोगों को जागरूक करने के लिए बनाए जा रहे हैं। क्यूआर कोड के साथ निगम कई एप की मदद से भी शिकायत ले रहा है। इससे लोगों की जनभागिता बढ़ रही है। इसके साथ ही हमने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया हुआ है लोग इसका भी इस्तेमाल कर रहे हैं। - कल्पना मंडल एसबीएम, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed