फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trust will be formed for corporate social responsibility in the state: CM

प्रदेश में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के लिए बनेगा ट्रस्ट : सीएम

Sat, 10 Apr 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Trust will be formed for corporate social responsibility in the state: CM
फरीदाबाद। सेक्टर-12 एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में स्मार्ट सिटी के संबंध में सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को मूर्त रूप देने में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके द्वारा किए गए शानदार प्रयासों से जनहित में अनेकों विकास कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश में सीएसआर के पैसे को बेहतरीन ढंग से प्रयोग करने के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल द्वारा शहर के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए दिए गए सीएसआर का सहयोग एक सराहनीय कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में फरीदाबाद अपने नए मेगा प्रोजेक्ट की वजह से देश-दुनिया में एक अलग पहचान बनाएगा। जो विकास के क्षेत्र में अन्य प्रदेशों के लिए भी एक प्रेरणा व मिसाल होगा। इस अवसर पर उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त यशपाल ने नगर निगम, स्मार्ट सिटी व विभिन्न कम्पनियों के सहयोग से संयुक्त रूप से चलाई जा रही सीएसआर गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान इंडियन ऑयल आरएंडडी सेंटर के निदेशक एसएसवी रामा कुमार ने इंडियन ऑयल व इससे जुड़ी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के संबंध में अपनी रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल अनुसंधान एवं विकास केंद्र 65 एकड़ में फैला हुआ उर्जा के क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा केंद्र है। जिसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के 300 से अधिक वैज्ञानिक कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इंडियन आयल द्वारा दी गई 26 ई-वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया किया।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ाई जाएगी वीटा के बूथों की संख्या
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शनिवार को बल्लभभढ़ के वीटा प्लांट का दौरा किया और इस प्लांट में तैयार किए जा रहे दो नए उत्पादों मसाला छाछ और दही के पैकेट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए 400 ग्राम के मसाला छाछ का मूल्य 10 रुपये और आधा किलो दही का मूल्य 30 रुपये रखा गया है, जो कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। वीटा के उत्पादों की मांग बढ़ाने के लिए सहकारिता मंत्री ने कहा कि जल्द ही इसकी मार्केटिंग बढ़ाई जाएगी और बूथों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वीटा के उत्पाद पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed