फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Truck hits car, mother dies during treatment

Faridabad News: ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर, उपचार के दौरान मां की मौत

Tue, 27 Feb 2024 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Truck hits car, mother dies during treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव जाजरू से एक परिवार कार से घर का सामान लेने के लिए जा रहा था। तभी गांव सोतई पुल के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार दो बच्चों सहित माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गांव जाजरू निवासी दीपक पांचाल ने बताया कि सात जनवरी को उनका भाई दिनेश कुमार (28) अपनी पत्नी मंजू (26), बेटा दक्ष (6) और बेटी साक्षी (4) के साथ कार से बल्लभगढ़ जा रहे थे। गांव साहूपुरा पुल के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पीड़ित दिनेश ने बताया कि उनकी कमर में फ्रैक्चर हुआ है। उनकी पत्नी मंजू की उपचार के दौरान 18 जनवरी को मौत हो गई। इसके अलावा बेटे दक्ष के दिमाग में चोटें आने की वजह से दो बार ऑपरेशन किया जा चुका है। उनकी चार साल की बेटी साक्षी के सिर में चोट आने की वजह से करीब दो महीने से उसे होश नहीं आया है। पीड़ित के परिवार वालों का कहना है कि पहले पुलिस ने डिवाइडर से टकराने की शिकायत दर्ज की थी, जो कि गलत थी। पीड़ित दिनेश ने उपचार होने के बाद दोबारा से पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाए। इसके आधार पर अब केस दर्ज हुआ है। थाना आदर्श नगर प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित ने पहले कुछ और बयान दिए थे। उसके बाद उन्होंने बयान में फेरबदल किया। इसलिए अब ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed