फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Truck full of LPG cylinders overturned on the highway, traffic affected

Faridabad News: रसोई गैस सिलिंडर से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, यातायात प्रभावित

Thu, 10 Aug 2023 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Truck full of LPG cylinders overturned on the highway, traffic affected
- जाम से वाहन चालकों को हुई परेशानी, क्रेन की सहायता से ट्रक हटवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैगपाई चौक पर बृहस्पतिवार सुबह सिलिंडर से भरा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। इससे करीब आधे घंटे जाम लगा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक से साइड कराया और जाम को खुलवाया। गनीमत रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई।

बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक दिल्ली के नजफगढ़ से बल्लभगढ़ के प्याला स्थित एक गैस गोदाम में जा रहा था। प्राथमिक जांच में पुलिस को चालक ने बताया कि मैगपाई चौक पर सामने एक ऑटो अचानक उसके सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में लदे रसोई गैस सिलिंडर पूरी सड़क पर बिखर गए। ट्रक का चालक और परिचालक शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकलें। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद किसी ने शिकायत नहीं दी है। हाईवे पर ट्रक पलटने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला। जाम से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed