{"_id":"66781645ac4fcf14ee055991","slug":"truck-full-of-illegal-liquor-caught-driver-arrested-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26489-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
- अपराध शाखा 85 ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा
- 346 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी चालक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने शराब से भरे ट्रक के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। ट्रक से 346 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
मूलरूप से मथुरा निवासी हरीश फिलहाल फरीदाबाद के कुरैशीपुर गांव में रहता है। अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना पर सेक्टर 6 में जाकर देखा तो यूपी के नंबर का एक ट्रक दिखाई दिया। जांच करने पर पता चला कि उसमें काले रंग की तिरपाल के अंदर दो कार्टूनों में शराब भरी थी। ट्रक में अंग्रेजी शराब की 346 पेटी बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर चालक हरीश को गिरफ्तार कर लिया। हरीश के पास शराब का लाइसेंस और परमिट भी नहीं था। पुलिस ने हरीश को गिरफ्तार कर अवैध शराब के मामले में सेक्टर 8 थाना में एक्साइज एक्ट की धारा लगाकर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में हरीश ने बताया कि यह ट्रक और शराब दोनों तिगांव निवासी जितेंद्र नागर के हैं। हरीश ने बताया कि जितेंद्र उसे एक चक्कर के 20 हजार रुपये देता था और फोन करके बताता था कि ट्रक को कहां लेकर जाना है। पुलिस आरोपी जितेंद्र की तलाश कर रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।