फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Truck driver took a minor boy to Andhra Pradesh and raped him

Faridabad News: नाबालिग लड़के को आंध्रप्रदेश ले जाकर ट्रक चालक ने किया दुष्कर्म

Wed, 09 Jul 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Truck driver took a minor boy to Andhra Pradesh and raped him
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर एक ट्रक चालक अपने साथ आंध्रप्रदेश ले गया। इस दौरान आरोपी ने 10 साल के लड़के साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपी ट्रक चालक होडल निवासी ओमप्रकाश को आदर्श नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

थाना आदर्श नगर में एक महिला ने अपने 10 साल के बेटे के संदिग्ध हालात में लापता होने की शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया कि 20 जून को उनका लड़का खेलने के लिए बाहर गया था। वह वापस घर लौटकर नहीं आया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़के को एक ट्रक चालक अपने साथ आंध्रप्रदेश ले गया है। मामले में तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लड़के को बहला-फुसलाकर अपने साथ आंध्रप्रदेश ले गया था। फिर 2 जुलाई को उसने लड़के को होडल छोड़ दिया था। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। आरोपी से वारदात में प्रयोग ट्रक और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed