{"_id":"687d3ff7fd851d31d404a69c","slug":"truck-driver-hits-police-vehicle-on-kgp-expressway-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47569-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: केजीपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: केजीपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर
विज्ञापन
एक पुलिसकर्मी घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। गांव छांयसा क्षेत्र के पास केजीपी एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार तीन में से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार राजस्थान नंबर का एक मिक्सर ट्रक केजीपी एक्सप्रेसवे पर जा रहा था। छांयसा के नजदीक ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। उसी के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी से टकरा गया। इस दौरान गाड़ी में तीन पुलिस कर्मचारी रणवीर, सोनू और बच्चू सिंह सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बच्चू सिंह को सिर में गंभीर चोट आई। जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते ही केजीपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।