फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Truck driver hit a bike rider and dragged him for 50 meters

Faridabad News: ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीटा

Mon, 18 Aug 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Truck driver hit a bike rider and dragged him for 50 meters
गंभीर रूप से घायल युवक की दिल्ली ले जाते समय हुई मौत, ट्रक चालक पर दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ थाना इलाके में पाली डबुआ रोड पर एक ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। आरोपी चालक ब्रेक लगाने की बजाय नीचे फंसे बाइक सवार युवक को लगभग 50 मीटर तक घसीटा हुआ ले गया। गंभीर रूप से घायल युवक की बीके अस्पताल से रेफर करने पर दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि डबुआ थाने में ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में मृतक बाइक सवार की पहचान यूपी देवरिया के मूल निवासी सतीश कुशवाहा के तौर पर हुई। वह ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ कॉलोनी में अपने भाई राकेश के साथ रहता था। सतीश वेल्डिंग का काम करता था। मृतक के भाई राकेश ने बताया कि शनिवार को सतीश डबुआ पाली रोड पर रहने वाले अपने दोस्त पवन से मिलने गया था। वहां से शाम को लौटते समय पाली मोड़ के पास उसकी बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक बाइक व नीचे फंसे सतीश को घसीटते हुए लगभग 50 मीटर तक ले गया। इसके बाद ट्रक को घुमाकर चालक भगा ले गया।
विज्ञापन

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच गंभीर हालत में सतीश को इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया। यहां से युवक को दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। राकेश के बयान पर डबुआ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed