{"_id":"68eff5963066cf0d0803ab65","slug":"truck-driver-commits-suicide-by-hanging-himself-with-a-data-cable-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53672-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डेटा केबल से फंदा लगाकर ट्रक चालक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डेटा केबल से फंदा लगाकर ट्रक चालक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
ट्रक के केबिन में लगाया फंदा, परिजनों को दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार देर रात ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चालक ने ट्रक के केबिन में मोबाइल के डेटा केबल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी 35 वर्षीय कुसबीर के रूप में हुई है। घटना की सूचना बुधवार सुबह पुलिस को दी गई।
मृतक कुसबीर लंबे समय से फरीदाबाद में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था। वह निजी कंपनियों के लिए कार्य करता था और अक्सर ट्रांसपोर्ट नगर में ही अपने ट्रक के साथ रहता था। मंगलवार रात करीब 9 बजे कुसबीर ने दोस्तों से कहा कि वह शराब पीने जा रहा है। शराब पीने के बाद वह अपने ट्रक की ओर लौट गया। बुधवार सुबह जब उसके साथी चालक सोनू सिंह और अन्य ने ट्रक की ओर देखा, तो पाया कि कुसबीर ट्रक के केबिन में लटका हुआ था। केबिन का दरवाजा अंदर से बंद था। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में केबिन का दरवाजा खुलवाया और शव को बाहर निकलवाया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।