फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Truck collides with roadways bus that breaks divider of flyover

Faridabad News: फ्लाईओवर का डिवाइडर तोड़कर रोडवेज बस से टकराया ट्रक

Mon, 06 Apr 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with roadways bus that breaks divider of flyover
वाईएमसीए फ्लाईओवर के ऊपर ट्रक ने ​डिवाडर को तोड़ते हुए रोडवेज बस में टकरा गया।स्त्रोत- संवाद
दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, कई सवारियां घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे स्थित वाईएमसीए फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए रोडवेज बस से जा टकराया। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर बस के अंदर से सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में 7-8 सवारियां घायल हुई हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

डिपो से शनिवार रात को 9 बजे एक बस बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही वाईएमसीए फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची, तभी दिल्ली से पलवल की ओर जा रहे ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए रोडवेज बस में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक काफी तेज गति से था। घटना में बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया और घायलों को बस से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद सभी घायलों को कैब के जरिये दिल्ली भेज दिया। डॉक्टरों का कहना है कि हादसे में 2-3 लोगों को गंभीर चोट लगी है। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद उन्हें भी घर भेज दिया गया।
विज्ञापन






परिचालक मनोज ने बताया कि वह हादसे के समय पीछे की ओर टिकट काट रहे थे । तभी अचानक से यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी बस में जो सवारियां थीं वह सभी एक ही परिवार की थीं और सभी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करके वापस हिमाचल जा रही थीं। जिसके चलते बाकी सवारियों को कुछ देर के लिए होटल में ठहराया गया और उसके बाद सभी अपनी निजी कैब करके दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी दिल्ली से हिमाचल के लिए पहले से बस बुक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन












पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक को भी चोट आई है। प्राथमिक उपचार कराकर उसे हिरासत में ले लिया है। अभी यह सामने नहीं आया कि चालक नशे में था या ट्रक में कोई खराबी थी। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed