फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Troubled by the drinking water shortage and dilapidated roads, residents blocked Nagla Road.

Faridabad News: पेयजल किल्लत और जर्जर सड़कों से परेशान लोगों ने नंगला रोड पर लगाया जाम

Tue, 14 Jul 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the drinking water shortage and dilapidated roads, residents blocked Nagla Road.
वार्ड नंबर-7 में बनी हुई हैं समस्याएं, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वार्ड नंबर-7 में दो माह से पेयजल संकट, अधूरे सीवर कार्य और बदहाल गलियों से परेशान लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नाराज निवासियों ने नंगला रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और प्रशासन, संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।

स्थानीय निवासी अंकुश, मनीष, सुधीर और रुपेश का कहना है कि सीवर लाइन डालने के लिए गलियों की खुदाई की गई, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी न तो सीवर लाइन को जोड़ा गया और न ही गली की मरम्मत कराई गई। जगह-जगह सीवर के ढक्कन खुले पड़े हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि कई बार बच्चे खुले मैनहोल के पास गिर चुके हैं और हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


महिलाओं को दूर से बाल्टियों में पानी भरकर लाना पड़ रहा

निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति भी लंबे समय से बाधित है। खराब सड़क होने के कारण पानी के टैंकर भी गली तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को दूर से बाल्टियों में पानी भरकर लाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि संबंधित जेई, ठेकेदार और पार्षद से कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिल रहा है। वहीं, ठेकेदार संजय का कहना है कि बीते कुछ दिनों पहले हुई बरसात के बाद कार्य को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सीवर के ढक्कन खुले पड़े, गलियों में भरा गंदा पानी

वार्ड नंबर-7 की गली नंबर-2 में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां कई सीवर के ढक्कन खुले पड़े हैं और गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों का आरोप है कि सीवर के ढक्कनों में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed