फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Troubled by rape and blackmailing, a teenager attempted suicide

Faridabad News: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग से परेशान किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 27 Aug 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Troubled by rape and blackmailing, a teenager attempted suicide
हाथ की नस काटने के चलते अस्पताल ले जाया गया तो मामला पुलिस तक पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दोस्त युवक के दुष्कर्म करने व ब्लैकमेलिंग से परेशान किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। किशोरी ने अपनी कलाई की नस काट ली। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां से पुलिस को सूचना मिली।
पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अब फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाना में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता फरीदाबाद के ही एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। युवती का कहना है कि साहूपुरा की बृजधाम कॉलोनी निवासी युवक से कुछ समय पहले उसकी मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। सात जुलाई 2025 की रात आरोपी घर में घुस आया और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल से किशोरी की अश्लील तस्वीरें खींच लीं। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। वो किशोरी पर बार-बार मिलने आने का दबाव बनाने लगा। 22 अगस्त को भी आरोपी ने किशोरी को कॉल कर जाजरू अड्डे पर बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

24 अगस्त को आरोपी फिर से किशोरी के घर आया और मोबाइल में किशोरी की अश्लील फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। किशोरी का कहना है कि डर और दबाव के चलते उसने कलाई की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। किशोरी की मां की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मंगलवार को मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed