फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Troubled by obscene messages and calls a woman lodged an FIR

व्हाट्सएप पर महिला से गंदी बात: अनजान शख्स लगातार भेज रहा अश्लील मैसेज, कॉल करके भी कर रहा परेशान, केस दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 09:00 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 28 Apr 2026 09:00 PM IST
सार

पल्ला थाना क्षेत्र में अराधना सिंह को अश्लील मैसेज और कॉल से परेशान किया गया। पुलिस ने शिकायत पर अराधना दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Troubled by obscene messages and calls a woman lodged an FIR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में एक महिला को लगातार अश्लील मैसेज और कॉल करके परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


हनुमत कॉलोनी पार्ट-1 तिलपत निवासी आराधना सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर बीते कुछ समय से लगातार आपत्तिजनक और अश्लील संदेश व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही आरोपी की ओर से बार-बार फोन कॉल कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस वजह से वह खुद को असुरक्षित और मानसिक तनाव में महसूस कर रही है। महिला ने बताया कि वह 25 अप्रैल को पल्ला थाना पहुंची थी, वहां उसने पुलिस अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने उसे आरोपी को बहला-फुसलाकर बुलाने की सलाह दी थी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। शिकायत में आरोपी का मोबाइल नंबर भी दिया गया है और संबंधित चैट के दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed