फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Troubled by moneylenders six members of a family cut their veins in Faridabad one died

सूदखोरों से थे परेशान: फरीदाबाद में छह लोगों ने एक साथ काटी हाथ की नस, पोते ने दिखाई समझदारी; बची पांच की जान

Fri, 24 May 2024 10:27 PM IST
Vikas Kumar निभा रजक, अमर उजाला, फरीदाबाद
निभा रजक, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 May 2024 10:27 PM IST
सार

अनिरुद्ध पर करीब 40 करोड़ रुपये का कर्ज था, नोएडा स्थित कंपनी भी घाटे में चल रही थी। अनिरुद्ध पर पैसा वापस करने के लिए सूदखोर दबाव बना रहे थे। 

विज्ञापन
Troubled by moneylenders six members of a family cut their veins in Faridabad one died
परिवार के छह लोगों ने काटी हाथ की नस - फोटो : istock

विस्तार

फरीदाबाद के पॉश सेक्टर में एक ही परिवार के छह लोगों नींद की दवाइयां खाकर अपनी-अपनी नस काट ली। इसमें श्यामलाल की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। आत्महत्या की सूचना श्याम लाल के पोते हिमांक गोयल ने सुरक्षाकर्मी को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हिमांक गोयल की सूझबूझ से पांच लोगों की जान बच गई।

विज्ञापन

पुलिस और पड़ोसियों के अनुसार सेक्टर-37 मकान नंबर-406 में रात करीब 11 बजे कुछ युवक आए और सुरक्षाकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की। विरोध पर सुरक्षाकर्मी नानक दुबे को दिल्ली स्थित लाजपत नगर में छोड़ दिया। अनिरुद्ध पर करीब 40 करोड़ रुपये का कर्ज था, नोएडा स्थित कंपनी भी घाटे में चल रही थी। अनिरुद्ध पर पैसा वापस करने के लिए सूदखोर दबाव बना रहे थे। बृहस्पतिवार देर रात को भी कुछ ऐसा ही हुआ। पड़ोसी विवेक गुप्ता ने बताया कि देर रात अचानक पुलिस की गाड़ी और एम्बुलेंस की आवाज आने लगी। बाहर देखा तो एक साथ पूरा परिवार घायल था। सभी को पुलिस ने सेक्टर-21ए स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। श्याम गोयल की मौत हो गई है और अन्य सभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। श्याम गोयल के दामाद सभी का उपचार करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदमे में था श्याम गोयल का बेटा
श्याम गोयल, उनकी पत्नी साधना गोयल, बेटा अनिरूद्ध, बहू निधि, पोता धनंजय तथा हिमांक ने एकसाथ नस काट ली। पड़ोसी विवेक गुप्ता ने बताया कि जब घर का दरवाजा खुला तो अनिरूद्ध सदमे में था। वह कुछ भी बोलने में समर्थ नहीं था। वहीं, पुलिस के मुताबिक परिवार के सदस्यों ने नींद की गोलियां खाईं हुईं थीं। गोयल परिवार काफी सामाजिक था, सेक्टर में आयोजित होने वाले सभी सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन में हिस्सा लेते थे। परिवार का दिल्ली में घी का कारोबार था।

विज्ञापन

सिक्योरिटी ऐसी कि रिमोट से खुलता है प्रवेश द्वार
श्याम गोयल के घर के बाहर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इनकी ड्यूटी तीन बार बदलती है। तीन विदेशी कुत्ते पाले हुए थे। घर का प्रवेश द्वार रिमोट के माध्यम से अंदर से खुलता था। परिवार के अलावा केवल सुरक्षाकर्मी ही ऐसे थे जो दरवाजा खोल सकते हैं। फेस लॉक भी लगाया गया था।

तनाव से बचने के लिए काउंसलर से करें संपर्क
जिला नागरिक अस्पताल के मनोरोग चिकित्सक डॉ. धर्मवीर नेहरा ने बताया कि वर्तमान में लोग तनाव के शिकार हो रहे हैं। तनाव बहुत खतरनाक बीमारी है, इसकी चपेट में आकर लोग गलत कदम उठा रहे हैं। इससे बचने के लिए काउंसलर से संपर्क करें और इलाज कराएं। स्वयं को व्यस्त रखें और परिवार के साथ बातचीत करें। बीके अस्पताल में निशुल्क काउंसलिंग की जाती है। मानसिक रोग से बचाव के लिए मन पसंद चीजों को करें और खुश रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed