{"_id":"6217bc3392368b54211d9076","slug":"troubled-by-molestation-12th-student-commits-suicide-faridabad-news-noi6340412133","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 में छेड़छाड़ से तंग आकर 12वीं की छात्रा ने जान दे दी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक पिछले दो माह से उसे परेशान करता था। दोस्ती करने से मना करने पर आरोपी फोन पर धमकी दे रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 3 निवासी महिला ने बताया कि उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी सबसे बड़ी बेटी 19 साल की थी और कक्षा 12 में पढ़ती थी। आरोप है कि पिछले दो माह से एक युवक छात्रा को परेशान कर रहा था। वह रोजाना उसका पीछा करता था और दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। लड़की के मना करने के बाद भी वह उसे फोन कर धमकी देता रहता था। आरोप है कि आरोपी युवक की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थी। इससे छात्रा काफी परेशान थी। उसने अपनी मां को भी युवक की हरकतों के बारे में बताया था।
छात्रा की मां ने बताया कि 23 फरवरी को वह अपनी बेटी के साथ किसी काम से सेक्टर 12 फरीदाबाद गई थीं । जब वह शाम को घर पहुंची, तो उन्हें पता चला कि आरोपी युवक उनके घर पर आया था और छात्रा के बारे में पूछ रहा था। आरोपी ने परिजनों से छात्रा के बारे में कहा कि वह उसे अच्छी लगती है लेकिन आजकल वह उससे बात नहीं कर रही है। लेकिन परिजनों ने आरोपी युवक से कहा कि वह उनकी बेटी को परेशान न करे और उसका पीछा करना छोड़ दे। उसके बाद आरोपी ने कहा कि वह उससे स्कूल में या स्कूल जाते समय रास्ते में बात करेगा। उसने धमकी भी दी कि अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो वह उसे जान से मार देगा। युवक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने देखा कि छात्रा की हालत बिगड़ गई है तो आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।