फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Troubled by land mafia, woman asks police commissioner for her wish to die

Faridabad News: भूमाफिया से परेशान महिला ने पुलिस आयुक्त से मांगी इच्छा मृत्यु

Fri, 05 Apr 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Troubled by land mafia, woman asks police commissioner for her wish to die
आरोपी कई बार कर चुके हैं महिला व उसके परिवार पर हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूमाफिया की मारपीट से परेशान होकर एक महिला ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर इच्छा मृत्यु की मांग की। महिला का प्लॉट कब्जाने के लिए आरोपी कई बार उस पर व उसके परिवार पर हमला कर चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी दोबारा से महिला व उसके परिवार को परेशान करने लगते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कोटला भूपानी निवासी प्रियंका ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में कहा कि वह मूलरूप से यूपी के बागपत की रहने वाली है। परिवार चलाने के लिए महिला खाने की रेहड़ी लगाती है। साल 2017 में उसने गांव भूपानी निवासी नवीन बैंसला से 110 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। महिला ने प्लॉट का डेवलपमेंट चार्ज, हाउस टैक्स आदि सभी सरकारी बिल भर रखे हैं। प्लॉट के आसपास सेक्टर बन जाने के कारण उसका रेट अब बढ़ गया है। इस कारण नवीन बैंसला व उसका परिवार महिला के प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि नवीन व उसके साथियों ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रखा है।
विज्ञापन

10 फरवरी को नवीन व उसके साथियों ने महिला व उसके परिवार पर हमला किया था। पुलिस ने शिकायत के करीब एक माह बाद हल्की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोप है कि मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी ने महिला से कहा कि एक केंद्रीय मंत्री के पीए ने इस मामले में आरोपी के पक्ष में कॉल की है, इसलिए पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। महिला ने पुलिस को चेतावनी दी है कि उसे व उसके परिवार को सुरक्षा नहीं मिली तो वह पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed