{"_id":"678308836ab42154a30cc5dd","slug":"troubled-by-land-dispute-farmer-commits-suicide-case-filed-against-three-including-brother-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-36257-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जमीन के विवाद से परेशान किसान ने की खुदकुशी, भाई समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जमीन के विवाद से परेशान किसान ने की खुदकुशी, भाई समेत तीन पर केस
विज्ञापन
सिद्धदाता आश्रम में दर्शन करने के लिए गया था, डिलाइट गार्डन के सामने पेड़ पर फंदा लगाया
सेना में हैं मृतक का बेटा, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड रोड स्थित डिलाइट गार्डन के सामने झाड़ियों में पेड़ से फंदा लगाकर बृहस्पतिवार को किसान ने खुदकुशी कर ली। भाई से लेन-देन व जमीनी के विवाद से किसान परेशान था।
किसान ने परिजनों से कहा था कि वह सिद्धदाता आश्रम में दर्शन के लिए जा रहा है। डॉक्टर शुक्रवार को जब किसान का पोस्टमार्टम कर रहे थे जब मृतक के कपड़ों से सुसाइड नोट मिला। उसमें किसान ने आत्महत्या के लिए जिम्मेदार भाई समेत तीन लोगों को ठहराया था। किसान ने उन्हें जमीन बेची थी। थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने से संबंधित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव ढकोला निवासी कुसुम लता ने बताया कि उनकी शादी साल 1991 में किसान विरेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। उनके दो लड़के हैं। बड़ा बेटा अभिषेक 29 साल और छोटा बेटा अक्षय 27 साल का है। उनके पति विरेन्द्र सिंह 8 जनवरी को घर से सिद्धाता आश्रम दर्शन करने के लिए जाने के लिए निकले थे। 9 जनवरी को उनको पुलिस से सूचना मिली कि उनके पति विरेन्द्र ने डिलाइट गार्डन के सामने झाड़ियाें में पेड़ से रस्सी बांधकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वह अपने बड़े बेटे अभिषेक के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। उसने बताया कि उनका छोटा बेटा अक्षय सेना में है।
-- -
पोस्टमार्टम के दौरान मिला सुसाइड नोट
जांच अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जब बीके अस्पताल के शवगृह में विरेन्द्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा था तो डॉक्टरों को मृतक कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला। डॉक्टरों ने उस सुसाइड नोट को पुलिस व परिजनों के हवाले कर दिया।
-- -
सीएम विंडो पर भी दी थी शिकायत
सुसाइड नोट में लिखा हुआ था कि उन्होंने भूप सिंह को जमीन बेची थी। इस बाबत भूपसिंह, उसका भाई इंदर योगेश, पवन आदि धमकी दे रहे थे। उसी वजह से वह आत्महत्या कर रहे हैं। इसके अलावा नोट के अंदर यह भी लिखा हुआ था कि मृतक ने सीएम विंडो पर भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। आशंका है कि आरोपियों से उनका जमीनी व लेनदेन का विवाद था।
-- --
मैं शरीर को दान देना चाहता हूं
मृतक ने अंत में यह भी लिखा है कि उसके शरीर के अंग जैसे किडनी, आंख आदि को निकाल कर जरूरतमंद को दान कर दिया जाए।