फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Troubled by his wife and in-laws, a young man drank acid and died.

Faridabad News: पत्नी व ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने पीया तेजाब, मौत

Sun, 09 Nov 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Troubled by his wife and in-laws, a young man drank acid and died.
भाई की शिकायत पर पत्नी और दो अन्य लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र स्थित सेहतपुर में पत्नी और ससुराल वालों से परेशान पति के तेजाब पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी और दो अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है।

सेहतपुर निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई सोनू और जागृति की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही संतान को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। जागृति और उसके मायके वाले संतान नहीं होने का दोष सोनू को देते हुए उसको उल्टा सीधा बोलते थे। कई बार विवाद बढ़ने पर पत्नी अपने घर चली जाती थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सोनू शाम करीब साढ़े पांच बजे ड्यूटी से घर वापस आया। सोनू के घर में घुसते ही पत्नी ने किसी बात को लेकर उससे विवाद करना शुरू कर दिया और सोनू के परिवार के बारे में भी कई उल्टी सीधी बातें कहीं। विवाद के बीच वह संतान न होने की बात को लेकर सोनू को ताने मारने लगी। इससे परेशान होकर सोनू ने शौचालय में रखा तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसको इलाज के लिए एनआइटी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जागृति,पिता राजवीर और मां भगवान देवी पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed