{"_id":"64c9120c725e6d805e035fe6","slug":"troubled-by-harassment-the-girl-hanged-herself-accused-two-youths-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10532-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रताड़ना से परेशान युवती ने लगाया फंदा, दो युवकों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रताड़ना से परेशान युवती ने लगाया फंदा, दो युवकों पर आरोप
Tue, 01 Aug 2023 07:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
डबुआ इलाके में दवा कंपनी में काम करती थी युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो युवकों की प्रताड़ना से परेशान होकर डबुआ काॅलोनी में एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका के भाई ने बताया कि वह डबुआ कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। उसकी बहन (23 साल) दवा की कंपनी में नौकरी करती थी। कुछ समय पहले उसकी फेसबुक पर राजस्थान के भिवाड़ी निवासी डॉक्टर गजराज से दोस्ती हुई थी। पांच जुलाई को बहन घर से लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और 11 जुलाई को युवती को गोवर्धन से ढूंढ निकाला। युवती ने भाई को बताया कि वह भिवाड़ी में गजराज से मिलने गई थी, उसके बाद गोवर्धन आ गई। आरोप है कि गजराज ने उसकी बहन को कुछ ऐसा कहा, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। 11 जुलाई को डबुआ थाने में गजराज व युवती के परिजनों को बुलाया गया था। युवती परिजनों को साथ थाने गई, लेकिन गजराज नहीं आया। पुलिस ने युवती के कहने पर फरीदाबाद के अंकित नाम के युवक को थाने में बुलाया। अंकित युवती के साथ कंपनी में नौकरी करता है।
मृतका के भाई का आरोप है कि अंकित ने बहन को हार्डवेयर चौक से डबुआ कॉलोनी तक कई बार पीटा, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों को मामले का पता लगा तो उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार को गुमशुदगी मामले में साइन करने के लिए युवती अपने भाई के साथ थाने में गई थी। दोनों साइन कर घर लौट आए, लेकिन रात में युवती ने फंदा लगा लिया। डबुआ थाना प्रभारी श्रीभगवान का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए गजराज को बुलाया कर कार्रवाई की थी। दोनों पक्षों का आपसी समझौता होने के बाद मृतका के परिजनों ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने को कहा था। अब जो शिकायत मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।