फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Troubled by debt, he hanged himself and committed suicide.

Faridabad News: कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर दी जान

Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, he hanged himself and committed suicide.
भाई की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव मुजेड़ी में कर्ज से परेशान होकर एक व्यक्ति ने अपनी कंपनी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की बात लिखी है। थाना सदर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तिरखा काॅलोनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि बड़े भाई प्रेमचंद की धर्म इंजीनियर्स के नाम से गांव मुजेड़ी में लिफ्ट बनाने की फर्म है। 22 अक्तूबर को वह घर पर छोटे भाई के साथ प्रसाद बना रहे थे और बड़े भाई कंपनी में सुबह ही चले गए थे । इस दौरान उन्होंने भाई प्रेमचंद को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उनका भतीजा अपने दोस्त ध्रुव के साथ कंपनी पहुंचा और भाई को ढूंढने लगा। कुछ समय के बाद उनका भतीजा कंपनी के ऊपर वाले कमरे के अंदर बनी रसोई में पहुंचा, तो उसने देखा कि भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । वह उनको उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट
सुसाइड नोट के अनुसार भाई प्रेमचंद ने आरोपी पवन से 4 लाख रुपये उधार लिए थे। जिसमें से दो लाख 80 हजार रुपये वापस कर दिए। जबकि पवन ने लेन देन में 10 लाख रुपये के फर्जी दस्तावेज बनाकर कोर्ट केस डाला हुआ है। साथ ही उनके भाई से 12 खाली चेक लिए हुए हैं। जिनमें से एक चेक 4 लाख रुपये का भरकर विष्णु (फाइनेंसर) को दे दिया। जब उसने चेक बैंक में लगाया, तो वह बाउंस हो गया। जिस पर विष्णु ने कोर्ट में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बावजूद पवन घर और फैक्ट्री पर आकर गाली गलौज कर जाति सूचक शब्द कहता था। वहीं आरोपी लेखराज उनके गांव के प्लाॅट (मकनपुर खादर) को हड़पने के चलते फर्जी दस्तावेज बनाकर परेशान व धमकी देता था। आरोपी पवन और लेखराज से परेशान होकर प्रेमचंद ने आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर पवन और लेखराज के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed