फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trouble due to the garbage spread on the foot over bridge of Old Faridabad Metro

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो के फुटओवर ब्रिज पर फैली गंदगी से परेशानी

Sun, 26 Oct 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to the garbage spread on the foot over bridge of Old Faridabad Metro
फरीदाबाद। शहर के ओल्ड फरीदाबाद स्थित फुटओवर ब्रिज पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इसकी वजह से पुल से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल की महीनों से साफ-सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण दोनों ओर सीढ़ियों पर गंदगी का ढेर लगता जा रहा है। ओल्ड फरीदाबाद में एक ओर जहां मेट्रो की सुविधा है, वहीं दूसरी ओर साफ-सफाई न होने की वजह से समस्या बनी हुई है। इसके अलावा पुल पर लावारिस कुत्तों ने भी डेरा जमाया हुआ है। पुल पर निकलते समय लोगों को इनसे खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि नीलम चौक के बाद सड़क को पार करने का यही एक रास्ता है। इसकी भी सफाई नहीं होती। उनका कहना है कि कम से हफ्ते में एक बार इस पुल की साफ-सफाई होनी चाहिए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed