{"_id":"68ff7d248d5de8f80b0505c3","slug":"trouble-due-to-not-picking-up-the-fallen-piece-of-lantern-of-the-dispensary-building-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54436-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डिस्पेंसरी की इमारत के लैंटर का गिरा टुकड़ा नहीं उठाने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डिस्पेंसरी की इमारत के लैंटर का गिरा टुकड़ा नहीं उठाने से परेशानी
विज्ञापन
जर्जर भवन बना खतरा, मरीजों और स्टाफ में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। एनआईटी-5 स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में बीते शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 11 बजे अस्पताल के मुख्य द्वार के पास अचानक इमारत के लैंटर का हिस्सा नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति उस स्थान पर मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अब समस्या यह है कि अब तक उस टुकड़े को उठाया नहीं गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार, इमारत की हालत लंबे समय से बेहद खराब है। जगह-जगह दीवारों का प्लास्टर झड़ रहा है और कई हिस्सों में सीलन आ रही है। कर्मचारियों ने बताया कि इस बारे में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि डिस्पेंसरी जैसी सार्वजनिक जगह की सुरक्षा को लेकर इतना लापरवाह रवैया क्यों अपनाया जा रहा है। मरीजों का कहना है कि इमारत का लैंटर के टुकड़े को गिरे कई दिन बीत गए लेकिन अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया।
शुक्रवार सुबह लैंटर का एक छोटा हिस्सा गिरा था लेकिन सौभाग्य से कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हमने तुरंत इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और भवन की मरम्मत व सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। - डॉ. अनीता, एसएमओ