{"_id":"69727a27ac0f0a2d46072589","slug":"trouble-due-to-drain-water-filling-the-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61085-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाली का पानी सड़क पर भरने से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाली का पानी सड़क पर भरने से हो रही परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यू एजेंसी
तिगांव। बदरपुर सैद गांव के मुख्य रास्ते पर नालियों का पानी सड़क पर भरने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता गांव का प्रमुख मार्ग है, जिससे होकर रोजाना ग्रामीणों का आना-जाना बना रहता है। लेकिन नालियों के टूटे होने और पानी की निकासी सही न होने के कारण सड़क पर लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गंदा पानी सड़क पर फैले रहने से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर बना रहता है, जबकि चारपहिया वाहन भी पानी में फंस जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। गंदे पानी से बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह पानी में डूब जाती है, जिससे गांव का संपर्क भी प्रभावित होने लगता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
रास्ते पर जलभराव की समस्या है, यह रास्ता लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आता है। सड़क से जुड़ी नालियां टूटी हुई हैं, जिसके कारण पानी सड़क पर भर जाता है। इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में मामला ला चुके हैं। जल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - कृष्णपाल, सरपंच बदरपुर सैद