{"_id":"61cf3a9c7247016ab3182558","slug":"trouble-26-new-cases-of-corona-122-came-in-four-days-number-of-patients-154-faridabad-news-noi6244123128","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : कोरोना के 26 नए मामले, चार दिन में आए 122 , मरीजों की संख्या 154","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : कोरोना के 26 नए मामले, चार दिन में आए 122 , मरीजों की संख्या 154
विज्ञापन
Trouble: 26 new cases of corona, 122 came in four days, number of patients 154
फरीदाबाद। जिले में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। शुक्रवार को 26 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही बीते चार दिनों में कुल 122 मामले आ चुके हैं। इससे रिकवरी रेट भी घटकर 99.13 फीसदी तक हो गया है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अधिकारियों का यह भी कहना है कि लोग घबराएं नहीं। सावधानी बरतने से कोरोना से बचा जा सकता है।
शुक्रवार को सात को स्वस्थ घोषित किया गया। इसके बाद से जिले में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 154 हो गई है। इनमें से छह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि 148 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सेक्टर-46 व 17 से तीन-तीन और सेक्टर-28 से दो मामले आए हैं। इसके अलावा सेक्टर-19, इरोज गार्डन, चार्म्स वुड विलेज, एनआईटी-पांच, दो, सेक्टर-88, सेक्टर-15, सेक्टर-41, सेटर-28, मिर्जापुर, सेक्टर-9, सेक्टर-16,एसजीएम नगर आदि क्षेत्रों से आए। जिले में कुल मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 100196 हो गई है, जिनमें से 99325 लोग ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि शुक्रवार को 3278 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2157 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। सैंपल पॉजिटिव रेट 0.84 प्रतिशत व एक्टिव केस रेट 0.15 प्रतिशत रहा।
घबराएं नहीं, सावधानी बरतें
लोग घबराएं नहीं। बस सावधानी बरतें। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। सामाजिक दूरी का पालन करें। सावधानी बरतने से बढ़ रहे कोरोना के मामले पर काबू पाया जा सकता है। - डॉ. असीम दास, डीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल।
विज्ञापन
घर पर ही हो रहे ठीक
कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यह चिंता का विषय तो है लेकिन लोगों के सहयोग से इस पर काबू पाया जा सकता है। अस्पताल में मात्र छह मरीज ही भर्ती हैं। इसलिए जिनको कोरोना हो रहा है, वह घर पर रह का भी ठीक हो रहे हैं। ऐसे में लोगों सामाजिक दूरी का पालन करें। - डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी