फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trolley filled with sand collides with electric pole, driver dies due to current

रेत से भरी ट्रॉली बिजली के खंबे से टकराई करंट से चालक की मौत

Tue, 09 Aug 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Trolley filled with sand collides with electric pole, driver dies due to current
फरीदाबाद। मंगलवार को शहर के अलग-अलग दो स्थानों पर करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। नोएडा की तरफ से यमुना से रेत से भरी ट्रॉली लेकर एक चालक शाहपुर खुर्द आया था। गांव में एक बिजली के खंभे से उसके ट्रैक्टर की ट्रॉली टकरा गई। जिससें खंभे में आ रहे करंट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मामले में मृतक संजय कॉलोनी स्थित अपने घर में बिजली का काम कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिए हैं। मृतकों के परिजनों ने अभी कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-58 थाने से जांच अधिकारी एसआई महाबीर ने बताया कि मूलरूप से पलवल निवासी 23 वर्षीय आलम शादीशुदा था। मंगलवार सुबह वह नोएडा की तरफ से यमुना से खनन किया रेत भरकर शाहपुर खुर्द में पहुंचाने आया था। गांव में ट्राली से रेत को जमीन पर खाली कर रहा था। इस दौरान एक बिजली के खंभे से ट्रॉली टकरा गई। बरसात के कारण खंभे में करंट आ रहा था। तेज झटके के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना सेक्टर-58 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बीके अस्पताल रखवा दिया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इधर, संजय कॉलोनी में प्रवीण (38) मंगलवार सुबह अपने घर में बिजली ठीक कर रहे थे। इस दौरान एक तार उनसे छू गया और करंट के झटके से वह जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव बीके अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed